भारत

एनकाउंटर ब्रेकिंग: दिन दहाड़े पुलिस मुठभेड़ में 2 लाख का इनामी ढेर

jantaserishta.com
21 March 2022 2:37 PM IST
एनकाउंटर ब्रेकिंग: दिन दहाड़े पुलिस मुठभेड़ में 2 लाख का इनामी ढेर
x
दो दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं.

वाराणसी: उत्तर प्रदेश में भले ही योगी 2.0 की शुरुआत आधिकारिक रूप से 25 मार्च से होगी, लेकिन अपराधियों पर शिकंजा तेजी से कसता जा रहा है. अपराधियों की काली कमाई पर बुलडोजर चलने के बाद अब फरार चल रहे बदमाशों का एनकाउंटर फिर से शुरू हो गया है. इसी कड़ी में 2 लाख के इनामी मनीष सिंह सोनू को मार गिराया गया है.

2 लाख के इनामी मनीष सिंह सोनू को यूपी एसटीएफ ने वाराणसी के लोहता इलाके में मुठभेड़ में मार गिराया गया. एनडी तिवारी हत्याकांड समेत कपसेठी में 10 लाख की रंगदारी समेत कई अन्य मामलों में मनीष सिंह सोनू वांछित था. उस पर जौनपुर, गाजीपुर, वाराणसी और चंदौली में दो दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story