भारत

Bandipora: जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़

jantaserishta.com
24 April 2024 11:11 AM IST
Bandipora: जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़
x
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस ने बताया कि जिले के रेन्जी वन इलाके में मुठभेड़ चल रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग कर दी। इसके बाद जवानों ने कार्रवाई शुरू की। फायरिंग दोनों ओर से जारी है।
पुलिस ने बताया कि बांदीपोरा के अरागाम के रेन्जी वन क्षेत्र में जवान सुबह से तलाशी अभियान चला रहे थे। तभी छिपे हुए आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग कर दी। इसके बाद जवानों ने जवाबी कार्रवाई शुरू की और मुठभेड़ शुरू हो गई। हालांकि, अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story