भारत

सुरक्षाबलों और नक्सलियों में मुठभेड़, CRPF कोबरा बटालियन के डिप्टी कमांडेंट घायल

jantaserishta.com
12 July 2023 2:51 PM IST
सुरक्षाबलों और नक्सलियों में मुठभेड़, CRPF कोबरा बटालियन के डिप्टी कमांडेंट घायल
x

फाइल फोटो

एयरलिफ्ट किया गया है।
रांची: झारखंड के कोल्हान इलाके के गोइलकेरा जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इसमें सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन के एक डिप्टी कमांडेंट दीपक कुमार तिवारी को गोली लगी है। उन्हें इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया है।
बताया गया कि पुलिस और सीआरपीएफ की टुकड़ी चाईबासा के पंचलताबुरू जंगल में बुधवार को सर्च ऑपरेशन के लिए निकली थी। इसी दौरान घात लगाए माओवादी नक्सलियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। डिप्टी कमांडेंट दीपक कुमार के हाथ में गोली लगी। जवाब में सुरक्षा बलों के जवानों ने भी फायरिंग की। मुठभेड़ के बारे में अभी आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं आया है।
बता दें कि कोल्हान के जंगलों में माओवादी नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बल लगातार अभियान चला रहे हैं। बीते 7 जुलाई को सुरक्षा बलों ने तीन आईईडी और 18 स्पाइक होल बरामद किया था। नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को रोकने के लिए इलाके में बड़े पैमाने पर बारूदी सुरंगें बिछा रखी हैं। इनकी चपेट में आकर अब तक दस ग्रामीणों की मौत हुई है। विस्फोट की घटनाओं में पिछले आठ महीनों में सुरक्षा बलों के तकरीबन एक दर्जन जवान जख्मी भी हुए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story