भारत

पुलिस और चोरों के बीच हुई मुठभेड़, फिर...देखें VIDEO

jantaserishta.com
14 Feb 2025 11:07 AM IST
पुलिस और चोरों के बीच हुई मुठभेड़, फिर...देखें VIDEO
x
बड़ा एक्शन.
नोएडा: नोएडा के थाना सेक्टर 49 की पुलिस बीती देर रात सेक्टर 50 नोएडा जाने वाली सड़क पर सीवेज प्लॉट के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो चोरों के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया, लेकिन वे भागने लगे और पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल आरोपी की पहचान शहजाद (28 वर्ष), निवासी गली नंबर 1, डासना, थाना मसूरी, जिला गाजियाबाद के रूप में की, जबकि दूसरे आरोपी को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया।
दूसरे आरोपी की पहचान वाजिद (34 वर्ष), थाना मसूरी, गाजियाबाद के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देसी तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस .315 बोर, चोरी की मोटरसाइकिल, एक मोबाइल और आधार कार्ड बरामद किया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने सेक्टर 52 मेट्रो स्टेशन के पास एक व्यक्ति से मोबाइल फोन चोरी किया था और बरामद मोटरसाइकिल तीन-चार दिन पहले सलारपुर से चुराई थी। पुलिस के मुताबिक इन आरोपियों पर अलग-अलग थानों में चोरी और लूट के कई मामले दर्ज हैं और पुलिस उनकी कई दिनों से तलाश कर रही थी।
यह बदमाश तेज रफ्तार बाइक से नोएडा में वारदातों को अंजाम देकर गाजियाबाद जिले की सीमा में प्रवेश कर जाते थे और इसी तरह गाजियाबाद में भी घटनाओं को अंजाम देकर दिल्ली या नोएडा में प्रवेश कर पुलिस टीम से बच जाते थे। यह बदमाश सुनसान रास्ते में अकेले चल रहे महिला या व्यक्ति को टारगेट कर उनसे चोरी और लूट किया करते थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story