भारत

पुलिस और लुटेरे बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, अवैध हथियार, लूट के मोबाइल बरामद

jantaserishta.com
7 Jan 2025 11:12 AM IST
पुलिस और लुटेरे बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, अवैध हथियार, लूट के मोबाइल बरामद
x
इसकी तलाश पुलिस कई दिनों से कर रही थी.
नोएडा: नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच बीती देर रात मुठभेड़ हुई है। जिसमें एक बदमाश पुलिस की गोली लगने के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से अवैध हथियार और लूट के मोबाइल बरामद हुए हैं। पकड़ा गया बदमाश दिल्ली के नरेला इलाके का रहने वाला है। यह बदमाश दिल्ली समेत एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। इसकी तलाश पुलिस कई दिनों से कर रही थी।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना सेक्टर-113 पुलिस व लुटेरे बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है। थाना सेक्टर-113 पुलिस एफएनजी कट के पास संदिग्ध व्यक्ति व वाहन की चेकिंग कर रही थी। तभी ककराला की तरफ से एक व्यक्ति आता दिखाई दिया जो कि पुलिस को चेकिंग करता देख तेज कदमों से अचानक पीछे मुड़कर चलने लगा। संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस टीम ने आवाज देकर रुकने को कहा तो वह व्यक्ति तेजी से भागकर झाड़ियों में छुपने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया और पुलिस से अपने आप को घिरता देख उस व्यक्ति ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया।
पुलिस द्वारा की गयी जवाबी कार्रवाई में वह संदिग्ध व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक बदमाश की पहचान कुलदीप तिवारी (29), निवासी नरेला दिल्ली के रूप में हुई है। बदमाश के कब्जे से 5 मोबाइल चोरी और लूट से सम्बन्धित और अवैध शस्त्र बरामद हुआ है। बरामद मोबाइलों में से एक मोबाइल लूट की रिपोर्ट थाना 113 पर दर्ज है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी व अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस के मुताबिक एनसीआर के अलग-अलग थानों में इसके खिलाफ कई मामले दर्ज है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story