भारत
पुलिस और लुटेरे बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, आया ये अपडेट
jantaserishta.com
16 March 2023 11:15 AM IST

x
DEMO PIC
नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें बदमाश को गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया है। इसका दूसरा साथी फरार चल रहा है जिसकी तलाश में कांबिंग की जा रही है। थाना सेक्टर-39 नोएडा पुलिस थाना क्षेत्र के सेक्टर-41 चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। तभी सामने से आ रही एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोकने का इशारा किया गया, किन्तु मोटरसाइकिल सवार बदमाशों द्वारा मोटरसाइकिल रोकने के बजाय तेजी से भागने का प्रयास किया गया।
पुलिस द्वारा पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी करवाई में गोली पैर में लगने के कारण 1 बदमाश अमित पुत्र सुरेश निवासी जहांगीरपुर, बुलंदशहर वर्तमान निवासी सेक्टर-18, नोएडा को घायल अवस्था में सेक्टर-43, गोदरेज बिल्डिंग के पास से गिरफ्तार किया गया है। बदमाश के कब्जे से 1 संदिग्ध मोटरसाइकिल, 1 बैग में लूट के 2 मोबाइल फोन व 01 अवैध तमंचा, 1 जिन्दा कारतूस व 1 खोखा कारतूस बरामद हुए हैं।
घायल बदमाश का 1 साथी किशोर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश के लिए कांबिंग जारी है। पूछताछ पर पता चला कि हुआ कि पकड़े गए बदमाश के विरूद्ध नोएडा, गाजियाबाद व एनसीआर क्षेत्र में 1 दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। इस गैंग के द्वारा मेट्रो में सवार होकर मोबाइल, पर्स और अन्य सामान चोरी किये जाते थे, ये लोग एक स्टेशन पर मेट्रो मे सवार होकर दूसरे स्टेशन तक वारदात को अंजाम देकर मेट्रो से उतर जाया करते थे।
Tagsमुठभेड़पुलिसलुटेरेबदमाशनोएडानोएडा न्यूज़नोएडा पुलिसEncounterPoliceRobbersCrooksNoidaNoida NewsNoida Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





