पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 1 ढेर, सर्च अभियान जारी

लातेहार. झारखंड के लातेहार के गारु थाना अंतर्गत कुकू-पिरी जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ (Police-Naxal Encounter) हुई. इस मुठभेड़ में पुलिस ने एक नक्सली को मार गिराने में सफलता पाई. 203 कोबरा बटालियन, 214-बटालियन सीआरपीएफ और झारखंड जगुआर के संयुक्त अभियान में छोटू खेरवार के दस्ते के साथ शनिवार सुबह मुठभेड़ हुई. पुलिस ने मारे गये उग्रवादी के शव को कब्जे में ले लिया. साथ ही मौके से 4 हथियार भी बरामद किये. फिलहाल जंगल में सर्च अभियान जारी है. मारे गए नक्सली की पहचान नहीं हो पाई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





