भारत

पुलिस और मोबाइल स्नैचर बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक गिरफ्तार, एक फरार

jantaserishta.com
25 Oct 2024 9:54 AM IST
पुलिस और मोबाइल स्नैचर बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक गिरफ्तार, एक फरार
x
देखें वीडियो.
गाजियाबाद: गाजियाबाद पुलिस और मोबाइल स्नैचर बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। इसमें पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया है। उसे गिरफ्तार किया गया है। जबकि दूसरा फरार हो गया है, उसकी तलाश के लिए पुलिस कांबिंग कर रही है।
एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया है कि गाजियाबाद घंटाघर कोतवाली पुलिस की मोबाइल स्नैचिंग करने वाले दो बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई है। जिसमें से एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वो घायल हो गया और दूसरा बदमाश झाड़ियों में निकल कर फरार हो गया है।
एसीपी ने बताया है कि थाना कोतवाली क्षेत्र में सुबोध नाम के एक व्यक्ति ने सूचना दी थी कि जब वह दिल्ली से शहीद नगर मेट्रो स्टेशन आया तो उसने अपने बेटे को फोन किया कि वह वहां से आकर उसको ले जाए। तभी काले रंग की अपाचे से बदमाश आए और फोन छीन कर फरार हो गए। इसके बाद यही बदमाश एक दूसरे व्यक्ति से भी फोन छीनते हैं जो हापुड़ तिराहे पर फोन पर बात कर रहा था।
पुलिस ने दोनों ही मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इसके बाद 25 अक्टूबर को मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि मोबाइल स्नैचिंग करने वाले व्यक्ति नंदग्राम की तरफ से विजयनगर की ओर जा रहे हैं। पुलिस ने जाल बिछाया और चेकिंग शुरू कर दी। थोड़ी ही देर में एक अपाचे पर सवार दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने इन्हें रोकने का इशारा किया तो ये रुकने की जगह दूसरे कच्चे रास्ते पर बाइक को लेकर भागने लगे और पुलिस टीम पर फायरिंग भी कर दी।
इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की तो एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया और उसका दूसरा साथी फरार हो गया। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश से पूछताछ की तो उसके पास से पुलिस को चार मोबाइल बरामद हुए हैं। इसमें वह दोनों मोबाइल भी हैं जो इन्होंने दो व्यक्तियों से एक के बाद एक छीने थे। बरामद बाइक भी इन्होंने दिल्ली से लूटी थी। पुलिस उनके पुराने आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story