भारत

पुलिस और मोबाइल फोन लुटेरे बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, गिरफ्तार

jantaserishta.com
23 Jan 2023 7:59 AM IST
पुलिस और मोबाइल फोन लुटेरे बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, गिरफ्तार
x
नोएडा (आईएएनएस)| थाना सेक्टर 58 पुलिस व मोबाइल फोन लुटेरे बदमाश अभिषेक उर्फ काकू पुत्र मनोज निवासी ग्राम मोर्ना थाना सेक्टर 24 नोएडा को पुलिस मुठभेड के उपरान्त घायल अवस्था में जयपुरिया कॉलेज के पास सेक्टर 62 से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को उसके कब्जे से एक तमंचा, 315 बोर जिंदा व खोखा कारतूस व लूट के 5 मोबाइल फोन व बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पकड़े गए अभियुक्त ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की थी, जिसके लिए जवाबी फायरिंग के दौरान अभियुक्त के पैर में गोली लगने के कारण वो घायल हो गया है। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पकड़े गए अभियुक्त के बारे में पुलिस और जानकारी जुटा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के आपराधिक इतिहास व अन्य जानकारी की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story