भारत

पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, दो गिरफ्तार, VIDEO

jantaserishta.com
22 Feb 2023 9:00 AM IST
पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, दो गिरफ्तार, VIDEO
x
गाजियाबाद (आईएएनएस)| थाना लोनी पुलिस और गोकशी में वांछित दो बदमाशों के बीच बीती रात मुठभेड़ हुई है। जिसमें पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार दोनों बदमाश कई मामलों में वांछित चल रहे थे। थाना लोनी पुलिस चिरोड़ी नहर पर ग्राम सिकरानी तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को चेकिंग के दौरान रुकने का इशारा किया गया तो मोटरसाइकिल सवार अपनी मोटरसाइकिल को तेजी से पीछे मोड़कर भागने लगे। पुलिस पार्टी ने जब बाइक का पीछा किया शुरू किया तो बाइक फिसल कर गिर गई। जिसके बाद बाइक पर सवार दोनों व्यक्तियों ने पुलिस पार्टी पर फायर करते हुए भागने की कोशिश की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों व्यक्ति पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए और दोनों को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में पकड़े गए व्यक्तियों ने अपना नाम सलमान पुत्र अय्यूब निवासी ग्राम बिलौचपुरा थाना सिंघावली अहीर बागपत और दूसरे ने अपना नाम साजिद पुत्र सज्जाद उस्मानपुर थाना जहांगीराबाद जनपद बुलंदशहर हाल पता मोहल्ला मुस्तफाबाद लोनी बताया है। दोनों व्यक्ति थाना लोनी से गोकशी में वांछित है। पुलिस को इनके पास से एक मोटरसाइकल, 2 तमंचा 315 बोर, 5 कारतूस, 3 खोखा 2 जिंदा बरामद किया गया है। दोनों अभियुक्तगण थाना लोनी से गोकशी के मुकदमे में वांछित हैं और दोनों अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास के बारे में गहनता से जांच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story