
x
ग्रेटर नोएडा: बीती रात ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क पुलिस और दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश गोली लगने के बाद घायल हो गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसके दूसरे साथी को कांबिंग के दौरान पकड़ा गया। पकड़े गए बदमाश लूट और डकैती के मामले में वांछित चल रहे थे।
थाना नॉलेजपार्क पुलिस ने बीती देर रात शारदा गोल चक्कर के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रूकने का इशारा किया। इस पर मोटरसाइकिल सवार अभियुक्तों द्वारा भागते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। पुलिस द्वारा पीछा करने हुए जवाबी कार्रवाई की गई। एक गोली पैर में लगने के कारण घायल बदमाश आजिब उर्फ अजीब को व अभियुक्त अमरेश को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, 1 तमंचा, 1 जिन्दा कारतूस व 1 खोखा कारतूस बरामद हुआ है। अभियुक्त अजीब 25 हजार रूपये का इनामी बदमाश है, जो थाना बीटा-2 से डकैती के अभियोग में वांछित चल रहा था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





