
x
गाजियाबाद (आईएएनएस)| गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र के करहेड़ा इलाके में पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस ने इस मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। साहिबाबाद की सीईओ पूनम मिश्रा ने बताया है कि शुक्रवार शाम को साहिबाबाद इलाके में एक चेन स्नेचिंग का मामला सामने आया था। इसके बाद रात में चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बाइक से आ रहे दो बदमाशों को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह नहीं रुके और उन्होंने पुलिस पर फायर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो एक बदमाश घायल हो गया और दूसरे को पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार बदमाशों ने इसके पहले साहिबाबाद में लूट की 2 घटनाओ को अंजाम दिया था।
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घायल बदमाश रेहान उर्फ बारिश और रोहित उर्फ रोहन को गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली निवासी रेहान उर्फ बारिश को पुलिस की गोली लगी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





