भारत
पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, तीन गिरफ्तार, अवैध हथियार और चोरी का ट्रैक्टर बरामद
jantaserishta.com
29 Jan 2025 12:41 PM IST

x
ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार हुए हैं। उनके पास से अवैध हथियार और चोरी किया हुआ एक ट्रैक्टर भी बरामद हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार तड़के थाना सूरजपुर पुलिस मोजर बीयर गोल चक्कर पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 20 जनवरी की रात को थाना सूरजपुर क्षेत्र के देवला से चोरी किया गया ट्रैक्टर महिंद्रा इस समय रेलवे लाइन के किनारे जा रही सड़क के पास जंगल में खड़ा है। यह भी पता चला कि ट्रैक्टर चोरी करने वाले अपराधी भी वहां मौजूद हैं जो ट्रैक्टर को कहीं ले जाने की फिराक में है।
इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम रेलवे लाइन के किनारे जंगल में पहुंची। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। घायल बदमाशों की पहचान आकाश, निवासी मैनपुरी और धनबीर उर्फ गब्बर निवासी मैनपुरी के रूप में हुई है। एक बदमाश पुष्पेंद्र निवासी मैनपुरी को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया।
बदमाशों के कब्जे से तीन अवैध तमंचे, तीन खोखा कारतूस और पांच जिंदा कारतूस, चोरी का ट्रैक्टर और ट्रॉली, और घटना में इस्तेमाल कार बरामद हुई है। घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। पुलिस ने बताया है कि बदमाशों के दो साथी मौके से फरार हो गये जिनकी तलाश के लिए कॉम्बिंग की जा रही है। बदमाशों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





