भारत

पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, तीन गिरफ्तार

jantaserishta.com
12 Nov 2024 11:46 AM IST
पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, तीन गिरफ्तार
x
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें दो बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं। एक बदमाश पुलिस की गोली से घायल होने के बाद गिरफ्तार हुआ है। जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने उसे कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस इनके पकड़े जाने के बाद उनके पुराने रिकॉर्ड को खंगाल रही है और जल्द ही कुछ बड़े खुलासे भी करने वाली है।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि 12 नवंबर को थाना बिसरख पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान नया हैबतपुर चौकी क्षेत्र गौर सिटी 2 पर बदमाशों के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ के बाद बदमाश मोनू यादव को घायल अवस्था में तथा अन्य दो बदमाश मुकेश और पवन को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया हैं। बदमाशों के आपराधिक इतिहास व अन्य जानकारी की जा रही है।
डीसीपी शक्ति अवस्थी ने बताया है कि बिसरख थाना पुलिस टीम जब चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक सवार तीन बदमाश आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया लेकिन वह भागने लगे। पुलिस ने जब उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो वह बाइक छोड़कर पुलिस पर फायरिंग करने लगे। इस दौरान जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया और बाकी दो बदमाश वहां से भागने लगे। जिनके पीछे पुलिस टीम लग गई और उन्हें कांबिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया यह शामिल लुटेरे बदमाश है। यह काफी दिनों से वांछित चल रहे थे। उनके पुराने आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story