भारत

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, तीन गिरफ्तार

jantaserishta.com
2 Nov 2022 9:00 AM IST
पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, तीन गिरफ्तार
x
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| थाना दनकौर पुलिस और लुटेरों के बीच बीती देर रात मुठभेड़ हुई है। जिसमें दो बदमाशों को गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया है। जबकि इनका एक साथी फरार हो गया था, जिसको कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। इन बदमाशों ने एक कैब बुक की थी। कैब के ड्राइवर के साथ मारपीट कर उसकी कैब लूट ली थी। इनकी तलाश कई दिनों से पुलिस कर रही थी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात पुलिस बिजली पावर हाऊस के पास चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान सामने से आ रही एक संदिग्ध एसेंट कार को रूकने का इशारा किया गया। जिसपर एसेंट कार सवार बदमाश कार को भगाने लगे और पुलिस पर फायर भी कर दिया। पुलिस ने उनका पीछा किया और जवाबी करवाई में दो बदमाश बबलू और अनुज घायल हो गए।
घायल बदमाशों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, दो खोखा व दो जिन्दा कारतूस व लूट की एसेंट कार बरामद की गई है। बदमाशों का एक साथी नितिन उर्फ हनुमान को पकड़ने के लिए कांबिंग कर गिरफ्तार किया गया। बदमाशों ने 26/27 अक्टूबर को जनपद फरीदाबाद से एसेंट कार बुक कर सिकंद्राबाद रोड पर ड्राइवर को बांधकर कार लूटकर फरार हो गए थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story