भारत

पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर, बदमाश का हुआ ये हाल

jantaserishta.com
24 July 2022 1:19 PM IST
पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर, बदमाश का हुआ ये हाल
x

गोंडा: गोंडा जिले में परसिया बहोरीपुर के कब्रिस्तान के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने एक आरोपी के पैर में गोली मारकर पकड़ लिया।

कोतवाल करुणाकर पांडेय ने बताया कि पुलिस शनिवार की रात को मय एसओजी टीम परसिया बहोरीपुर के कब्रिस्तान के पास रात करीब 12 बजे दो अलग-अलग मोटर साइकिल से बाबा गंज बाजार से इटियाथोक की ओर आ रहे आरोपियों को रोका। पुलिस द्वारा रोके जाने पर एक आरोपी ने पुलिस के ऊपर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी और दोनों आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया। कोतवाल करुणाकर पांडेय ने बताया कि आरोपी की पहचान अजय ओझा और विजय प्राप्त ओझा निवासी नरसिंह डीह बैरागी जोत थाना धानेपुर के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि आरोपी पहले भी लूट के मामले में जेल जा चुका है। दोनों आरोपी सगे भाई हैं।
अजय ओझा लखनऊ के मोहनलाल गंज में लूट के मामले में जेल जा चुका है। आरोपियों के पास से अवैध तमंचा, कारतूस, खरिहा के पास से लूट की मोटर साइकिल सहित एक अन्य लूट की मोटर साइकिल बरामद हुई है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर अन्य घटनाओं के खुलासे पर काम कर रही है। कोतवाल ने बताया कि दोनों आरोपियों का चिकित्सा परीक्षण कराकर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story