भारत

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

Nilmani Pal
26 Nov 2022 3:31 AM GMT
पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार
x

यूपी। थाना एक्सप्रेस-वे नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच बीती देर रात हुई मुठभेड़ में एक वांछित बदमाश गिरफ्तार किया गया और उसका साथी फरार हो गया। थाना एक्सप्रेस-वे नोएडा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान वाजिदपुर टी प्वांइट पर एक काली मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया गया। लेकिन वे तेजी से गंदा नाले से होते हुए डबल सर्विस रोड सेक्टर-168 की तरफ भागे। पुलिस ने उनका पीछा किया, तो बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। इस पर पुलिस ने जबाबी करवाई करते हुए फायर किया। इस दौरान गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया।

घायल बदमाश ने अपना नाम बादल पुत्र अशोक निवासी गली नम्बर-1, विजयनगर, थाना विजयनगर, जिला गाजियाबाद बताया है। पुलिस को उसके कब्जे से एक तमंचा .315 बोर, एक खोखा कारतूस व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर और एक मोटरसाइकिल मिली है। भागे हुए बदमाश का नाम चिराग है। घायल बदमाश बादल को जिला अस्पताल भिजवाया गया है। उसके विरुद्ध जनपद गौतमबुद्धनगर के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, हत्या का प्रयास आदि के 11 मुकदमें पंजीकृत है। वह थाना बिसरख में दर्ज एक मामले में वांछित चल रहा था।

Next Story