भारत

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

jantaserishta.com
27 Oct 2022 10:24 AM IST
पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार
x
दो मोटरसाइकिल, 1 तमंचा, 3 कारतूस, 1 खोखा मिला।
गाजियाबाद (आईएएनएस)| गाजियाबाद में आपराधिक वारदातें बढ़ती जा रही हैं। पुलिस इसे रोकने के लिए देर रात चेकिंग अभियान चलाकर इस पर लगाम लगाने का प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में बुधवार देर रात बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में पुलिस की गोली से घायल हुए एक बदमाश को पकड़ लिया गया और एक अन्य फरार हो गया। पकड़े गए बदमाश पर लूटपाट समेत लगभग आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। 27 अक्टूबर को थाना लोनी पुलिस को सूचना मिली की कुछ बदमाश लूट की योजना बना रहे हैं। इस पर पुलिस की टीम बदमाशों को पकड़ने के लिए अशोक विहार क्षेत्र में पहुंची। पुलिस को आते देख बदमाश फायरिंग कर भागने लगे। इस पर थाना लोनी पुलिस टीम ने बदमाशों की घेराबंदी कर उनको पकड़ने का प्रयास किया। बदमाशों ने पुलिस पर कई राउंड फायरिंग की। इसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। आरोपी ने अपना नाम लक्ष्य शर्मा पुत्र अरविंद शर्मा, निवासी राम विहार बंथला, थाना लोनी गाजियाबाद बताया। इस बदमाश पर लगभग आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। पुलिस को इसके पास से दो मोटरसाइकिल, 1 तमंचा, 3 कारतूस, 1 खोखा मिला।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story