भारत

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो गिरफ्तार

jantaserishta.com
28 March 2024 1:00 PM IST
पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो गिरफ्तार
x
देखें वीडियो.
सुल्तानपुर: यूपी के सुल्तानपुर में बीती देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस मुठभेड़ में पंद्रह हजार के इनामी बदमाश मान सिंह के पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। मान सिंह व उसके एक अन्य साथी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के पास से अवैध असलहा बरामद हुआ है। दरअसल, मोतिगरपुर थाने की पुलिस बीती देर रात अपने क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की और बाइक से आते हुए दो संदिग्धों को रोका तो बाइक सवार संदिग्धों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।इसके बाद पुलिस को भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश मान सिंह के पैर में गोली लगी और वो घायल हो गया। जबकि उसका साथी अखंड प्रताप अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला। लेकिन आगे उसे जयसिंहपुर पुलिस ने घेर कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गोली लगने से घायल हुआ बदमाश मान सिंह जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उस पर 15 हजार का ईनाम पुलिस ने घोषित कर रखा था।
मान सिंह व उसका साथी अखंड प्रताप दोनों जयसिंहपुर क्षेत्र में हुए पेट्रोल पंम्प लूट कांड में वांछित थे। अब उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story