भारत

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो गिरफ्तार

jantaserishta.com
21 April 2024 3:47 PM IST
पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो गिरफ्तार
x
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की थाना जानसठ पुलिस और बदमाशों के बीच हुए मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। 13 अप्रैल को इन्होंने थाना जानसठ क्षेत्र में गांव तिरौला निवासी धर्मेंद्र के घर चोरी की थी। पकड़े गए बदमाशों की पहचान रोशन और संजीत के रूप में हुई। वे बिजनौर और मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार-रविवार दरमियानी रात जानसठ थाना पुलिस को लोकल इंटेलिजेंस से सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति सलारपुर-मेहलकी रोड पर मेहलकु तिराहे के पास बंद पड़े कोल्हू में बैठे हैं और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी करते हुए बदमाशों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की।
इस दौरान पुलिस की गोली से घायल रोशन और संजीत को गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाशों के कब्जे से चोरी की ज्वैलरी, 35 हजार रुपए नकद, दो तमंचे, दो जिंदा और दो खोखा कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म के अपराधी हैं। वे किसी भी घटना को अंजाम देने के लिए पहले दिन में रैकी करते हैं और रात में घर का ताला, जाली, गेट आदि को तोड़कर अपराध करते हैं। रोशन और संजीत दोनों ने मिलकर 13 अप्रैल 2024 में थाना जानसठ क्षेत्र में गांव तिरौला निवासी धर्मेंद्र के यहां चोरी को अंजाम दिया था। उन पर 12 से ज्यादा केस पहले से ही दर्ज हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story