भारत
पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल, 10 से ज्यादा मुकदमे हैं दर्ज
jantaserishta.com
29 April 2024 8:22 AM IST

x
एसएसपी ने खुद घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली।
देहरादून: देहरादून में एक बार फिर रविवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें एक बदमाश के घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, थाना प्रेमनगर क्षेत्र अंतर्गत्त ढाकूवाली में पुलिस को बदमाशों के बारे में सूचना मिली थी। पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की लेकिन इसी बीच बदमाशों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। उसे दून हॉस्पिटल रैफर किया गया है।
एसएसपी अजय सिंह ने खुद घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस के मुताबिक, सुद्दूवाला चौक पर चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की टीवीएस मोटरसाइकिल से भागने पर और पुलिस द्वारा पीछा करने पर ढाकूवाली रोड पर जंगल किनारे बदमाश द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई। घायल बदमाश के पास से 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है।
बदमाश की पहचान मुसर्रत उर्फ़ छोटा के रूप में हुई है। वह विकासनगर कोतवाली के कुंजाग्रांट गांव का रहने वाला है। उस पर 10 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। वह शातिर अपराधी और विकासनगर का हिस्ट्रीशीटर है जो डूंगा में हुई घटना मे शामिल था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





