भारत

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 2 बदमाश पकड़ाए, इस वारदात को दिया था अंजाम

jantaserishta.com
3 Jun 2021 10:35 AM IST
पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 2 बदमाश पकड़ाए, इस वारदात को दिया था अंजाम
x
घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

नोएडा. थाना फेस 3 इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है. मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ने में सफलता हासिल की है. इस दौरान एक बदमाश पुलिस की गोली से घायल भी हुआ है. घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने एटीएम को काटने की कोशिश की थी. इसकी खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. हालांकि, पुलिस के पहुंचते ही बदमाश फरार हो गए थे. बुधवार को पुलिस को जानकारी मिली की दोनों बदमाश फिर ऐसी ही घटना को अंजाम देने वाले हैं.
पुलिस ने परथला चौक पर बदमाशों को पकड़ने का प्लान बनाया. पुलिस ने दोनों बदमाशों को घेर लिया. पुलिस को देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाब में पुलिस ने भी गोलियां बरसाई. इस दौरान दोनों बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
बदमाशों के पास से अवैध हथियार, मोटरसाइकिल व एटीएम काटने में इस्तेमाल हथौड़ा और छैनी बरामद हुआ है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story