
x
घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है।
ग्रेटर नोएडा: थाना दादरी पुलिस ने 1 लाख रूपये के इनामिया कुख्यात अपराधी मनोज नंगला के भाई हिस्ट्रीशीटर मुकेश उर्फ मुक्की को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक, थाना दादरी क्षेत्र के अंतर्गत 6 जुलाई को ग्राम नंगला नैनसुख मे सत्यबीर को मारपीट कर बेहोश करने वाले 1 लाख रूपये के इनामिया कुख्यात अपराधी मनोज नंगला के भाई हिस्ट्रीशीटर मुकेश उर्फ मुक्की पुत्र फिरेराम निवासी ग्राम नंगला नैनसुख, थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर को थाना दादरी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। बुधवार को बदमाश द्वारा अवैध असलाह की बरामदगी के दौरान कोट नहर के पास आनंंदपुर गांव की ओर जाने वाले रास्ते के पास आईटीआई कॉलेज के पीछे से अवैध तमंचा से पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया, जिसपर पुलिस पार्टी द्वारा चलाई गोली पैर में लगने के कारण बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। बदमाश के कब्जे से एक अवैध तमंचा और 2 जिंंंदा कारतूस व 1 खोखा कारतूस बरामद हुए हैं।
बदमाश के विरुद्ध थाना दादरी पर पूर्व से ही करीब 1 दर्जन अभियोग पंजीकृत है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ा है वो मुकेश उर्फ मुक्की पुत्र फिरेराम निवासी ग्राम नंगला नैनसुख, थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर का है उस पर लूट हत्या और रंगदारी के करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं।
Tagsपुलिसबदमाशमुठभेड़थाना दादरी पुलिसग्रेटर नोएडाPoliceCrookEncounterThana Dadri PoliceGreater Noida
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





