भारत

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पंखिया गिरोह के 25 हजार के ईनामी को लगी गोली

jantaserishta.com
30 Sept 2022 11:03 AM IST
पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पंखिया गिरोह के 25 हजार के ईनामी को लगी गोली
x
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| मर्चेट नेवी अधिकारी के घर डकैती डालने वाले 25 हजार का ईनामी पंखिया गिरोह के बदमाश को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली। पुलिस ने बदमाश के पास से तमंचा, नगदी बरामद किया। पूर्व में मर्चेट नेवी के घर में परिवार को बंधक बनाकर हथियार के बल पर डकैती डाली गई थी। पुलिस इस गिरोह के 6 बदमाश पूर्व में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात थाना बीटा-2 पुलिस व पंखिया गिरोह के बदमाशों के बीच गामा-1 के सामने हुई मुठभेड़ में पंखिया गिरोह का 25000 रुपये का ईनामी बदमाश जाहिद मिया उर्फ भगत गोली लगने से घायल हो गया जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाश का एक अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया है। जिसकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से 1 तंमचा 1 खोखा व 315 बोर का जिन्दा कारतूस, नगदी, 1 आईफोन-12 तथा टार्च बरामद हुई है। अभियुक्त जाहिद मिया उर्फ भगत ने अपने सहअभियुक्तों के साथ मिलकर व रेकी करके ई-59, बीटा-1 में डकैती की घटना को अंजाम दिया था। जिसके 6 साथी पूर्व में डकैती के माल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। इसके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story