भारत

दिनदहाड़े मुठभेड़, फरार चल रहे बदमाश गिरफ्तार

jantaserishta.com
6 July 2023 10:44 AM IST
दिनदहाड़े मुठभेड़, फरार चल रहे बदमाश गिरफ्तार
x
पुलिस कई दिनों से उनकी तलाश कर रही थी।
नोएडा: नोएडा पुलिस और शातिर बदमाशों के बीच बुधवार को दिनदहाड़े मुठभेड़ हो गई। नोएडा पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। दोनों बदमाश कुछ दिन पहले हुई लूट में शामिल थे और फरार चल रहे थे। पुलिस कई दिनों से उनकी तलाश कर रही थी।
थाना फेस-2 सेंट्रल नोएडा पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से बादलपुर थाना क्षेत्र से लूटे गए 71 हजार 500 रुपए नगद, पीड़ित का आधार कार्ड व घटना में प्रयुक्त एक बाइक, 9 एमएम पिस्टल, 2 तमंचा बरामद किया। दरअसल, फेस-2 पुलिस एनएसईजेड मेट्रो स्टेशन के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक सवार दो व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर बदमाश बाइक मोड़कर भागने लगे। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया। जिस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के मुताबिक बदमाशों की पहचान मनीष गुर्जर, गाजियाबाद के रूप में हुई। वर्तमान में वह करावल नगर, दिल्ली में रहता है। वहीं, दूसरा आरोपी विमल जाटव, मेरठ का रहने वाला है। दोनों के खिलाफ जनपद बागपत, मुजफ्फरनगर, कमिश्नरेट गाजियाबाद, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के विभिन्न थानों में अलग-अलग 13 और 19 मुकदमे दर्ज हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story