भारत
पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, 2 बदमाश गिरफ्तार, फर्जी प्रेस कार्ड बरामद
jantaserishta.com
2 Oct 2022 8:18 AM IST

x
फाइल फोटो
एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रूकने का इशारा किया गया।
नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा में थाना सेक्टर 24 पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। थाना सेक्टर-24 नोएडा पुलिस द्वारा अरावली चौकी के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रूकने का इशारा किया गया। जिसपर सवार बदमाशों ने रूकने के बजाय भागने का प्रयास किया और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसपर पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ हेतु चलाई गयी गोली पैर में लगने के कारण बदमाश 1.शाबिर अंसारी उर्फ छोटू व 2. रियाजुद्दीन को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। बदमाशों के कब्जे से 2 अवैध तमंचे मय 2 खोखा कारतूस व 2 जिन्दा कारतूस, घटना में प्रयुक्त 1 मोटरसाइकिल, एक फर्जी मीडिया आइडी कार्ड (आप तक चैनल) व लूट के 5670 रुपए बरामद हुए है।
घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। बदमाश शातिर किस्म के अपराधी है जिनके द्वारा दिनांक 28 सितंबर को एक व्यक्ति से कासगंज छोड़ने के बहाने लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। इनके द्वारा पूर्व में इस प्रकार की कई घटनाओं को दिल्ली, फरीदाबाद, गाजियाबाद व नोएडा में अंजाम देना बताया गया है। बदमाशों के आपराधिक इतिहास व अन्य जानकारी की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





