भारत
पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 10 राउंड चली गोलियां, दो अरेस्ट
jantaserishta.com
1 April 2024 9:58 PM IST

x
पढ़े पूरी खबर
धौलपुर: राजस्थान के धौलपुर जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़ हुई. बताया जा रहा है कि दोनों तरफ से करीब 10 राउंड गोलियां चली. पुलिस के दबाव को देख छत पर सो रहे बदमाश धीरज उर्फ धीरा ने कूदकर भागने का प्रयास किया. लेकिन पैरों में चोट लगने से पुलिस ने उसे पकड़ लिया. घायल बदमाश को बाड़ी राजकीय सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है. साथ ही दूसरे बदमाश को भी पुलिस ने पकड़ लिया.
पुलिस ने बताया कि लोकसभा चुनाव में गश्त के दौरान बीती रात डीएसटी टीम को कंचनपुर थाना इलाके के वैनपुरा गांव में दो बदमाशों के छुपे होने की सूचना मिली थी. एसएचओ शैतान सिंह ने बताया कि पुलिस के साथ डीएसटी टीम ने गांव में जाकर जब दबीश दी तो छत पर सो रहे बदमाशों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी फायरिंग में कोका सिंह घायल हो गया. पुलिस ने बताया कि कोक सिंह और करन सिंह लंबे समय से फरार चल रहे थे.
इस दौरान करीब 8 से 10 राउंड गोलियां चली है. छत पर सो रहे एक बदमाश ने कूद कर भागने का प्रयास किया. लेकिन पुलिस की गोली से वह घायल हो गया और उसे पकड़ लिया. गिरफ्त में आए बदमाश धीरज उर्फ धीरा पुत्र केदार गुर्जर निवासी इंदौरा के खिलाफ वाहन चोरी, लूटपाट व मारपीट के मामले दर्ज हैं.
वहीं, दूसरा बदमाश रामपूजन भी पुलिस की गिरफ्त में बताया जा रहा है. घायल बदमाश धीरा उर्फ धीरज का इलाज चल रहा है. सुरक्षा को देखते हुए अस्पताल में पुलिस बल तैनात किया गया है. छत से कूदने के कारण बदमाश के दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने इन बदमाशों पर 20-20 हजार रुपये का इनाम रखा था.
SHO कंचनपुर शैतान सिंह ने बताया कि अभी पूरे मामले की जांच चल रही है. घायल बदमाश धीरज उर्फ धीरा अस्पताल में भर्ती है. उसके पैर में चोट आई है और दूसरा बदमाश पुलिस की गिरफ्त में है.
Tagsधौलपुरधौलपुर न्यूज़राजस्थानराजस्थान न्यूज़पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़10 राउंड चली गोलियांदो अरेस्टDholpurDholpur NewsRajasthanRajasthan NewsEncounter between police and miscreants10 rounds of bullets firedtwo arrested
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





