भारत

पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, वांछित गोकश गिरफ्तार

jantaserishta.com
23 Nov 2022 3:16 PM IST
पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, वांछित गोकश गिरफ्तार
x
गाजियाबाद (आईएएनएस)| गाजियाबाद के थाना लोनी पुलिस और बदमाशों के बीच हुई है मुठभेड़। इस मुठभेड़ में एक वांछित गोकश को गिरफ्तार किया गया है। थाना लोनी पुलिस ने बंथला चिरोड़ी रोड पर एक मोटरसाइकिल सवार को चैकिंग के दौरान रोका तो मोटरसाइकिल सवार अपनी मोटरसाइकिल को तेजी से पीछे मोड़कर पुलिस पर फायर करते हुए भागने लगे, जिस पर थाना लोनी पुलिस टीम ने बदमाश की घेराबन्दी की।
बदमाश ने पुलिस को फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पूछताछ में पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम शाहिद पुत्र मेहर इलाही निवासी निठोरा रोड अहमदनगर लोनी बताया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त थाना लोनी से गोकशी में वांछित चल रहा है
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story