
x
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट पुलिस और गोकशी में वांछित एक बदमाश को रविवार-सोमवार की रात मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। थाना लिसाड़ी गेट पुलिस ने बिजोट गांव के पास एक मोटरसाइकिल सवार को चेकिंग के दौरान रोका तो वह अपनी मोटरसाइकिल को तेजी से पीछे मोड़कर पुलिस पर गोली चलाकर भागने लगा। इस पर थाना लिसाड़ी गेट पुलिस टीम ने बदमाश की घेराबन्दी की।
पुलिस की जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पूछताछ में पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम सलमान पुत्र यामीन बताया जो मुजफ्फरनगर के कब्जा खतौली का रहने वाला है। पुलिस को उसके पास से एक मोटरसाइकल, एक तमंचा 315 बोर, तीन कारतूस (एक खोखा और दो जिंदा) बरामद हुए हैं। अभियुक्त थाना लिसाड़ी गेट से गोकशी में वांछित था। उसके आपराधिक इतिहास के बारे में गहनता से जांच की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





