
x
देखें वीडियो.
बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर के स्योहारा थाना पुलिस और बदमाश के बीच सोमवार सुबह मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश गोली लगने के बाद घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़ा गया बदमाश पशु चोरी के मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी है।
डीएसपी सर्वम सिंह ने बताया कि स्योहारा थाना प्रभारी जीत सिंह ने एक मुखबिर की सूचना पर सोमवार सुबह करीब 3 बजे स्योहारा थाना अंतर्गत नरावली नहर पुलिया के पास घेराबंदी करते हुए एक बदमाश को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन बदमाश ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। डीएसपी के मुताबिक, पुलिस दल ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया।
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में एक सिपाही को भी गोली लगी है। डीएसपी ने कहा कि गिरफ्तार बदमाश की पहचान सुभान उर्फ भूरा के रूप में हुई है, जो किरतपुर थाना क्षेत्र के भनूड़ा गांव का रहने वाला है। पुलिस को उसके कब्जे से 1 तमंचा 315 बोर, 1 खोखा कारतूस व 2 जिंदा कारतूस बरामद किया है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बदमाशों की गोलीबारी में पुलिस आरक्षी विवेक भी घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि बदमाश सुभान उर्फ भूरा और आरक्षी विवेक को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। आरोपी पर 15 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। बिजनौर जिले के थाना स्योहारा व थाना किरतपुर से पशु चोरी के मामले में वांछित है। बदमाश की अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
— Bijnor Police (@bijnorpolice) May 6, 2024
Tagsबिजनौरबिजनौर न्यूज़बिजनौर पुलिसमुठभेड़हिस्ट्रीशीटरBijnorBijnor NewsBijnor PoliceEncounterHistory Sheeter
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





