भारत

लिफ्ट देकर लूटने वाले बदमाशों के गैंग और पुलिस में मुठभेड़, तीन गिरफ्तार

jantaserishta.com
23 Jan 2023 11:10 AM IST
लिफ्ट देकर लूटने वाले बदमाशों के गैंग और पुलिस में मुठभेड़, तीन गिरफ्तार
x

DEMO PIC 

नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा के कोतवाली सेक्टर 39 पुलिस और लिफ्ट देकर लूटने वाले बदमाशों के गैंग के बीच देर रात हुई मुठभेड़ में तीन बदमाश गोली लगने लगने से घायल हो गए। पुलिस ने बदमाशों के लिफ्ट देकर अपहरण किए गए एक युवक को भी सकुशल बरामद कर लिया। घायल बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। अपहरण किए गए एक युवक का भी मेडिकल कराया गया है। इनके कब्जे से वारदात को अंजाम देने के लिये इस्तेमाल की गई कार, 3 तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस और लूट के 86 हजार रुपए नगद बरामद किए गए हैं।
पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में सड़क के किनारे बंधक स्थित में पड़े लिफ्ट देकर अपहरण किए गए युवक को पुलिस ने मुक्त कराया और मेडिकल के लिए भेजा है। पीड़ित की पहचान सुधीर कुमार पुत्र राजकुमार निवासी बदरपुर के रूप में हुई।
एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि पीड़ित से पूछताछ से पता चला कि तीनों बदमाशों ने उनको एडवंट टावर से शाम करीब साढ़े छह बजे के आसपास लिफ्ट दी। इसके बाद तमंचा दिखाकर हाथ और आंख पर पट्टी बांध दी। कार में बंधक बनाकर घुमाते रहे। उसके अकाउंट में पैसे नहीं थे। इसलिए उन्होंने घरवालों को फोन कर अकाउंट में पैसे डलवाए। इसके बाद एटीएम से जाकर पैसे निकाले। दो से ढाई घंटे तक घुमाने के बाद बदमाश सुधीर को सड़क किनारे फेंककर चले गए।
एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि बदमाशों की पहचान सोनू उर्फ सुमित, योगेन्द्र प्रताप उर्फ योगी, अभि उर्फ रवि शर्मा के रुप में हुई है, जिस कार से घटना को अंजाम देते थे उसका नंबर ट्रेस किया जा रहा है। इसे एक्सप्रेस वे पर देखा गया और तभी से सेक्टर-39 क्षेत्र में सेक्टर-98 में सर्विस रोड ओवर ब्रिज के पास चेकिंग की जा रही थी। वहां से गाड़ी निकलने लगी तो पुलिस ने रुकने का इशारा किया। लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। जिसमें तीनों बदमाशों के पैर में गोली लगी।
एडीसीपी ने बताया कि इस गैंग ने एक सप्ताह में दो बड़ी वारदात जिसमें एक तमिलनाडु के व्यक्ति को लिफ्ट देकर 3 लाख रुपए और एक व्यक्ति सत्यम से 85 हजार रुपए निकलवा लिए थे। ये अब तक 13 घटनाएं कर चुके हैं। जिसमें 8 घटनाएं गुरुग्राम की और पांच घटनाएं नोएडा की ज्ञात हुई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story