भारत

गाजियाबाद के लोनी में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, गिरफ्तार

jantaserishta.com
11 Oct 2022 10:35 AM IST
गाजियाबाद के लोनी में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, गिरफ्तार
x
गाजियाबाद (आईएएनएस)| गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र में बीती देर रात पुलिस और गोकश के बीच मुठभेड़ हो गई जिसमें पुलिस ने गोकश को गिरफ्तार किया है। ये बदमाश जिला बदर/गैंगस्टर में वांछित था। 10 अक्टूबर की देर रात थाना लोनी पुलिस ने मोटरसाईकिल सवार एक व्यक्ति को गढ़ी कट्टिया कट पास के पास चैकिंग के दौरान रोकने का प्रयास किया। जिसके बाद मोटरसाइकिल सवार अपनी मोटरसाइकिल को तेज गति से भगाने लगा और पुलिस पर फायर भी करने लगा। जिस पर थाना लोनी पुलिस टीम ने बदमाश की घेराबन्दी की और पुलिस की जवाबी कार्यवाही में गोली लगने से वह घायल हो गया।
पूछताछ में पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम नसीम बताया है। पुलिस को इस बदमाश के पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल एक तमंचा तीन कारतूस बरामद हुए हैं। नसीम पर गाजियाबाद के अलग-अलग थानों में करीब 5 मामले दर्ज हैं जिनमें पशु क्रूरता का भी मामला दर्ज है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story