भारत

पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, ASI के बेटे के मर्डर केस में चल रहा था फरार

jantaserishta.com
16 Oct 2021 6:50 AM IST
पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, ASI के बेटे के मर्डर केस में चल रहा था फरार
x
बड़ी खबर

दिल्ली के द्वारका में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई. द्वारका के सेक्टर 23 में हुए इस एनकाउंटर में गोली लगने से एक बदमाश जख्मी हो गया. बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बताया जा रहा है कि जिस बदमाश को गोली लगी है, उसका नाम अनिल जून है. वह दिल्ली पुलिस के ASI के बेटे के मर्डर के मामले में फरार चल रहा था.
बदमाश ने पुलिस पर की फायरिंग
पुलिस के मुताबिक, उन्हें द्वारका के सेक्टर 23 में बदमाश के आने की सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की और बदमाश को रुकने का इशारा किया. लेकिन खुद को चारों तरफ से घिरा देख बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में बदमाश को गोली लग गई. वह जख्मी हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story