भारत
पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, तीन बदमाश गिरफ्तार एक फरार
jantaserishta.com
30 Aug 2026 9:26 AM IST

x
बड़ा एक्शन.
सुल्तानपुर: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने कुल तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक फरार हो गया। इस दौरान बदमाशों की फायरिंग में एक इंस्पेक्टर बाल-बाल बचे।
जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ मोतिगरपुर थाना क्षेत्र में काफी दिनों से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान हुई। इन लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते विपिन को गोली मार दी थी। जिसका इलाज लखनऊ में चल रहा है।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि शनिवार रात पुलिस को आरोपियों के दो बाइकों से निकलने की सूचना मिली थी। रामपुर नहर तिराहा के पास पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें मोतिगरपुर थाने के क्राइम इंस्पेक्टर चंद्रभान वर्मा के बाएं कंधे को छूते हुए गोली निकल गई।
जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिससे मुड़हा निवासी शिवम सिंह के दाहिने पैर में और रतन निषाद के बाएं पैर में गोली लगी। दोनों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने एक अन्य आरोपी सत्यम गौतम को भी पकड़ा है। घायल बदमाशों का सीएचसी मोतिगरपुर में इलाज चल रहा है।
जबकि बरियारपुर दोस्तपुर निवासी रमन पुत्र भगवान दीन अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हैं। गिरफ्तार बदमाशों के पास से एक पिस्टल, पांच कारतूस और एक 315 बोर का तमंचा बरामद हुए हैं।
विनीत जायसवाल के अनुसार, शिवम सिंह और इंद्रसेन सिंह के परिवारों के बीच लंबे समय से पुरानी रंजिश चली आ रही है। विपिन के चाचा दान बहादुर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने विपिन सिंह और दो अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया था।
उन्होंने बताया कि 28 अगस्त की देर रात, पुरानी रंजिश के कारण इन तीनों अपराधियों ने अपने विरोधी विपिन सिंह पर जानलेवा हमला किया था, जिसमें उन्होंने उसे गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। फिलहाल उसका इलाज लखनऊ के किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में चल रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





