भारत

पुलिस और बदमाश में मुठभेड़, उप निरीक्षक घायल, आरोपी गिरफ्तार

jantaserishta.com
12 Aug 2026 11:55 AM IST
पुलिस और बदमाश में मुठभेड़, उप निरीक्षक घायल, आरोपी गिरफ्तार
x
बड़ा एक्शन.
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के नॉर्थ-वेस्ट जिले की स्पेशल स्टाफ टीम और एक कुख्यात अपराधी के बीच मथुरा में मुठभेड़ का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम आरोपी को पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम इलाके से गिरफ्तार कर दिल्ली ला रही थी। इसी दौरान मथुरा में आरोपी ने पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भागने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीन ली और टीम पर फायरिंग कर दी।
घटना में स्पेशल स्टाफ टीम के उप निरीक्षक अजय के घायल होने की बात सामने आई है। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और भाग रहे आरोपी के पैर में गोली मारकर उसे काबू कर लिया। घायल आरोपी और एसआई अजय को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को एक आपराधिक मामले में गिरफ्तार करने के लिए टीम पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम पहुंची थी। वहां से उसे हिरासत में लेने के बाद पुलिसकर्मी उसे दिल्ली लेकर लौट रहे थे। रास्ते में मथुरा इलाके में आरोपी ने पेशाब करने के लिए रुकने की बात कही।
बताया जा रहा है कि इसी दौरान आरोपी ने मौका पाकर पुलिसकर्मियों की पिस्टल छीन ली और वहां से भागने लगा। पुलिस टीम ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने कथित तौर पर पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसी दौरान एक गोली स्पेशल स्टाफ के एसआई अजय को लगी, जिससे वह घायल हो गए।
पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए उसका पीछा किया। कथित तौर पर फायरिंग जारी रहने के बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान वैन उर्फ लंबू के रूप में हुई है। उस पर पहले से कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। एक मामले में उसकी गिरफ्तारी के लिए ही दिल्ली पुलिस की टीम नंदीग्राम पहुंची थी।
फिलहाल आरोपी और घायल एसआई अजय दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इलाज पूरा होने के बाद आरोपी को दिल्ली लाए जाने की बात कही जा रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और मुठभेड़ के दौरान हुई फायरिंग से जुड़े तथ्यों को भी खंगाला जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story