भारत

पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, पुलिसकर्मी शहीद, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
17 March 2024 1:24 PM IST
पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, पुलिसकर्मी शहीद, मचा हड़कंप
x

पंजाब के होशियारपुर में पुलिस-गैंगस्टर्स की मुठभेड़, पुलिसकर्मी शहीद

बड़े अफसर घटनास्थल के लिए रवाना.
होशियारपुर: पंजाब पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है. राज्य के होशियारपुर जिले में CIA की टीम छापा मारने पहुंची थी. इसी दौरान अपराधियों की ओर से फायरिंग की गई, जिसमें एक पुलिसकर्मी शहीद गया है.
जानकारी के मुताबिक, पंजाब पुलिस की CIA टीम को जानकारी मिली थी कि होशियारपुर के मुकेरपुर गांव में राणा मंसूरपुर नाम के एक शख्स के पास अवैध हथियार हैं, जिसके बाद मुकेरिया में जब टीम पहुंची तो अपराधियों की ओर से फायरिंग की गई. इसके जवाब में पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई.
छापेमारी के दौरान हुई इस फायरिंग में एक गोली CIA के एक कर्मचारी को लग गई. पुलिसकर्मी के सीने पर गोली लगी थी, जिसके बाद उसे तुरंत ही एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस प्रमुख घटनास्थल के लिए रवाना हो गए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story