भारत

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल, एक फरार

jantaserishta.com
7 March 2025 3:35 PM IST
पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल, एक फरार
x
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर इलाके में पुलिस ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से पहले बदमाशों को पकड़ने के लिए सघन चेकिंग अभियान चला रखा है। इसी दौरान बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक शातिर मोबाइल स्नेचर बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है।
इन दोनों ने मिलकर अब तक कई वारदातों को अंजाम दिया है। थाना सूरजपुर पुलिस टीम द्वारा 130 मीटर सर्विस रोड पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था, तभी एक बिना नंबर प्लेट वाली काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति तिलपता गोल चक्कर की तरफ से आते हुए दिखाई दिए। जब पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया, तो वे रुकने की बजाय पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने लगे।
पुलिस टीम द्वारा जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान ताजिम (38), निवासी ग्राम कलछिना, थाना भोजपुर, गाजियाबाद के रूप में हुई है। ताजिम के कब्जे से एक .315 बोर का तमंचा, खोखा कारतूस, 02 जिंदा कारतूस .315 बोर और एक काली स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई है। इसके अलावा, पुलिस को ताजिम के पास से चोरी किए हुए 5 मोबाइल फोन भी मिले हैं।
घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। घायल बदमाश का साथी कृष्णा कुमार, निवासी ग्राम कनहोई, थाना गभाना, जिला अलीगढ़, जो वर्तमान में किराए के मकान में रह रहा था, मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान चला रही है। यह मोबाइल फोन ताजिम और उसके साथी कृष्णा कुमार ने विभिन्न जगहों से चोरी किए थे, जिसमें एक मोबाइल फोन थाना सूरजपुर पर दर्ज हुए एक मुकदमे से संबंधित है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story