भारत

रायबरेली में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़, वांटेड आरोपी गिरफ्तार

jantaserishta.com
18 April 2026 3:17 PM IST
रायबरेली में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़, वांटेड आरोपी गिरफ्तार
x
रायबरेली: उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के खपर मलंग इलाके में पुलिस और वांछित बदमाश के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई, जिसमें पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम गश्त कर रही थी, इसी दौरान पुलिस टीम ने जब संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया तो उसने भागने की कोशिश की। पीछा करने पर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद बदमाश मौके पर ही गिर पड़ा और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ ‘ऑपरेशन लगड़ा’ के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान का उद्देश्य अपराधियों पर सख्ती करते हुए कानून व्यवस्था को मजबूत करना है। पुलिस गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर कार्रवाई कर रही थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी चोरी के एक मामले में काफी समय से वांछित चल रहा था और उसकी तलाश जारी थी। सूचना के आधार पर यह मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध हथियार भी बरामद किया है। मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के साथ कोई अन्य सहयोगी भी शामिल थे या नहीं। इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है, ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को रोका जा सके।
घायल बदमाश की पहचान महाजन के रूप में हुई है, जो पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। पुलिस ने उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल स्थिर है।
जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर वैभव शुक्ला ने बताया कि रात में पुलिस एक घायल व्यक्ति को लेकर आई थी, जिसके पैर के निचले हिस्से में गोली लगी थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है और डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story