भारत
पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों के पैर में लगी गोली
jantaserishta.com
19 March 2025 10:52 AM IST

x
घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। मामला थाना ट्रोनिका सिटी का है। पुलिस के मुताबिक, थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस द्वारा पुस्ता नंबर-8 रोड के पास चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान पुलिस ने बाइक सवार तीन लोगों को आता देखा। जैसे ही पुलिस ने उन्हें बाइक रोकने को कहा, तो उन्होंने बाइक को नहीं रोका और पुलिस को देखकर भागने लगे। इसके बाद पुलिस ने उनका पीछा किया, तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि यह घटना बुधवार तड़के पुलिस की टीम चेकिंग कर रही थी, तभी बदमाशों के साथ उनकी मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं। पकड़े गए बदमाशों का नाम आफताब और राशिद है, जो ट्रोनिका सिटी थाना के निवासी हैं। तीसरे अभियुक्त आमिर को भी पुलिस हिरासत में लिया गया है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि बदमाशों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला गया है। बदमाशों पर दिल्ली-एनसीआर में चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट के केस भी दर्ज हैं। इसके अलावा आरोपियों के पास से लूटे हुए 6 मोबाइल और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक समेत 2 अवैध तमंचे और कारतूस बरामद किए गए हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बता दें कि नोएडा के थाना सेक्टर-142 पुलिस और एक बदमाश के बीच मंगलवार देर रात मुठभेड़ हुई थी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। आरोपी की पहचान पवन कुमार (28) के रूप में हुई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





