भारत
पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, दो गिरफ्तार
jantaserishta.com
6 Feb 2026 1:10 PM IST

x
नई दिल्ली: दिल्ली के आरके पुरम थाना इलाके में शुक्रवार तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ से इलाके में हड़कंप मच गया। इस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे और उसके साथी को धरदबोचा।
जानकारी के अनुसार, यह एनकाउंटर सुबह करीब 3.30 बजे हुआ, जब आरके पुरम थाना पुलिस को सूचना मिली कि दो बदमाश इलाके में किसी बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देने के इरादे से घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत सतर्कता बरतते हुए इलाके में जाल बिछाया और दोनों बदमाशों की घेराबंदी की।
जैसे ही दोनों बदमाश पुलिस के नजदीक पहुंचे, पुलिस टीम ने उन्हें सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन बदमाशों ने खुद को घिरा देख पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों की इस हरकत के बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने कुल छह गोलियां चलाईं, जबकि पुलिस की ओर से चार गोलियां चलाई गईं। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिससे वह मौके पर ही घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने तुरंत उसे काबू में ले लिया।
घायल बदमाश के पकड़े जाने के बाद उसके साथी को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, जिस बदमाश के पैर में गोली लगी है, वह पहले भी कई लूट और दूसरी आपराधिक वारदातों में शामिल रहा है। दोनों बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता से उनकी योजना नाकाम हो गई।
एनकाउंटर के बाद घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मौके से हथियार भी बरामद किए हैं और दोनों बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दोनों बदमाश किसी बड़े गिरोह से जुड़े हैं या नहीं और इससे पहले उन्होंने किन-किन वारदातों को अंजाम दिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





