भारत

पुलिस और गौकशी करने वाले बदमाशों के बीच मुठभेड़, 2 गिरफ्तार

jantaserishta.com
30 Aug 2023 9:35 AM IST
पुलिस और गौकशी करने वाले बदमाशों के बीच मुठभेड़, 2 गिरफ्तार
x
गजियाबाद: गाजियाबाद पुलिस और गोकशी करने वाले दो बदमाशों के बीच बुधवार तड़के मुठभेड़ हुई है। इसमें दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। बदमाश चोरी की बाइक से गोकशी की घटना को अंजाम देते थे।
आरोपियों ने 22 अगस्त को गोकशी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस मामला दर्ज कर इनकी तलाश कर रही थी। 30 अगस्त को थाना मधुबन बापूधाम पुलिस टीम ने चेंकिग के दौरान चौकी क्षेत्र बापूधाम मटियाला मोड पर एक बुलेट तथा एक यामाह पर सवार व्यक्तियों को चेकिंग के लिए रोकने का इशारा किया। लेकिन वो नही रुके और पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए सिकरोडा की तरफ भागे। पुलिस ने भी इनका पीछा किया और जवाबी करवाई में फायरिंग की। इसमे एक बदमाश के पैर में गोली लगी। इसका नाम जीशान पुत्र यूनुस निवासी नाहल थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद तथा दूसरा बदमाश जावेद पुत्र बाबू निवासी नाहल थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद को पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया।
जीशान के पास से एक तंमचा व दो जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस तथा जावेद से एक तमंचा व दो जिंंंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस, एक प्लास्टिक के कट्टे में 2 गडांसा और एक रस्सा व चोरी की एक मोटर साइकिल बरामद हुई। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि करीब 7-8 दिन पहले उन लोगों ने ही गोविन्दपुरम कूडेदान के पास घूम रहे गौवंशों को पकड़कर अपने साथियों दानिश और पीतल के साथ मिलकर मटियाला के जंगलों में उन्‍हें काटा था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story