भारत
पुलिस और पशु तस्करों में मुठभेड़, तीन बदमाशों के पैर में लगी गोली
jantaserishta.com
25 May 2026 10:33 AM IST

x
मथुरा: मथुरा के जैत थाना क्षेत्र में सोमवार को पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों ओर से हुई गोलीबारी में तीन पशु तस्कर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाशों के कब्जे से भारी मात्रा में नकदी और अवैध असलहा बरामद हुआ है।
जानकारी के अनुसार, जैत थाने की पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस का सामना पशु चोरों के एक गिरोह से हो गया। पुलिस को देखकर बदमाशों ने भागने का प्रयास किया और खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर सीधे फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा के लिए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें तीन बदमाश पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर पड़े। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए तीनों को मौके पर ही दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से 1.40 लाख नकद, तीन तमंचे और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुआ है।
जैत पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में घायल तीनों बदमाशों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके आपराधिक इतिहास का पता लगाने में जुटी है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इसके पहले 20 मई को गोविंदनगर थाना पुलिस ने लैंड गैंग के सदस्य को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई थी। घायल का अस्पताल में उपचार कराया गया। आरोपी पर विभिन्न थानों में आठ केस दर्ज हैं। आरोपी ने सोमवार देर रात साथियों के साथ गोविंदनगर में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया था। गोविंदनगर के कटरा निवासी केशवदेव ने पुलिस को बताया था कि रात में वह अपने दोस्त अमित के साथ कार से घर जा रहे थे। इसी दौरान अस्सी फुटा सड़क पर आइसक्रीम फैक्ट्री के निकट बाइक सवारों ने उनकी कार को रुकवा लिया और गाली-गलौज करते हुए फायरिंग की।
Tagsमथुरामथुरा न्यूज़पुलिस और पशु तस्करों में मुठभेड़MathuraMathura NewsEncounter between police and cattle smugglers
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





