भारत
मोदीनगर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश गिरफ्तार, दूसरा फरार
jantaserishta.com
18 Oct 2022 9:49 AM IST

x
गाजियाबाद (आईएएनएस)| गाजियाबाद में सुबह-सुबह एसओजी ग्रामीण एवं थाना मोदीनगर पुलिस की 2 बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में 1 बदमाश अवैध शस्त्र एवं बाइक सहित पैर में गोली लगने से घायल हो गया है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा बदमाश फरार हो गया है। जिसकी तलाश में कांबिंग की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एसओजी टीम एसपी ग्रामीण एवं थाना मोदीनगर पुलिस की मोदीनगर से सोधा जाने वाले रोड से फफराना की तरफ जाने बाले सड़क किनारे तिराहे पर अपराधियों से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ के दौरान फारुख पुत्र नूर मोहम्मद निवासी सुंदर नगरी दिल्ली को पैर में गोली लगने से घायल हालत में गिरफ्तार किया गया है। जबकि उसका दूसरा साथी सलमान फरार हो गया है। जिसकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर अपराधी है जिस पर 2 दर्जन से अधिक लूट व चोरी आदि के मामले दर्ज हैं और अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी ली जा रही है।
मुठभेड़ में गिरफ्तार अभियुक्त फारुख ने बताया कि मैं अपने अन्य साथी सलमान के साथ मिलकर राह चलते लोगों से चैन एवं मोबाइल लूट को अंजाम देता हूं, आज भी हम लूट की फिराक में घूम रहे थे कि पुलिस से मुठभेड़ हो गई।
पुलिस ने इस बदमाश से 1 तमंचा 315 बोर, एक मोटरसाइकिल, 8500 रुपए नगद बरामद किए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





