
x
जवाबी फायरिंग में घायल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के द्वारका की स्पेशल स्टाफ पुलिस और गैंगस्टर अनिल छिपी गैंग के मोस्ट वांटेड गुर्गे विकास बग्गा के बीच सोमवार देर रात हिरण कूदना गांव के पास मुठभेड़ हुई। जवाबी फायरिंग में घायल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, विकास बग्गा लंबे समय से दिल्ली और हरियाणा पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। मुखबिर से सूचना मिली थी कि वह द्वारका इलाके में किसी बड़ी वारदात की फिराक में घूम रहा है। इसी सूचना के आधार पर स्पेशल स्टाफ की टीम ने पूरे इलाके को घेर लिया।
विकास बग्गा ने जैसे ही पुलिस को अपने पास आते देखा, उसने फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। दोनों तरफ से करीब पांच राउंड गोलियां चलीं, जिसमें पुलिस ने दो और आरोपी ने तीन फायर किए। मुठभेड़ के दौरान विकास भागने लगा तो पुलिस की एक गोली विकास बग्गा के पैर में लगी, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
घायल बदमाश को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि विकास बग्गा से पूछताछ के बाद अनिल छिपी गैंग की गतिविधियों के बारे में अहम खुलासे होने की उम्मीद है। उस पर कई गंभीर अपराधों, लूट, रंगदारी और अवैध हथियार रखने के मामले दर्ज थे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि काफी दिनों से विकास की तलाश पुलिस कर रही थी और विकास लगातार अपनी लोकेशन भी बदल रहा था, जिसकी वजह से उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी। इसी क्रम में सोमवार को दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में पुरानी दुश्मनी के चलते एक युवक की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
नितेश किशनगढ़ का निवासी था और इलाके में छोटे-मोटे कामों से गुजारा करता था। पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे ढाई साल पुरानी रंजिश मुख्य कारण है। पुलिस ने अपराध स्थल से हत्या में प्रयुक्त चाकू, दोनों आरोपियों के खून से सने कपड़े और मृतक नितेश का मोबाइल बरामद किया था।
Tagsदिल्ली पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़मुठभेड़दिल्ली पुलिसEncounter between Delhi Police and criminalencounterDelhi Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





