भारत

जंगल में अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, एके-47 सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद

jantaserishta.com
20 Jan 2025 2:30 PM IST
जंगल में अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, एके-47 सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद
x
एसपी ने इसकी पुष्टि की है.
गुमला: झारखंड के गुमला जिला अंतर्गत बिशुनपुर थाना क्षेत्र के देवरागानी जंगल में आपराधिक गिरोह और पुलिस के बीच जमकर मुठभेड़ हुई है। रविवार देर रात से जारी मुठभेड़ के दौरान कुछ अपराधियों को गोली लगने की खबर है। हालांकि, इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाकर एके-47 सहित भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए हैं। गुमला के एसपी शंभु कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि देवरागानी जंगल में रामदेव झांगुर नामक आपराधिक गिरोह के लोगों के टिके होने की सूचना मिली थी। इस पर उनकी घेराबंदी के लिए आईआरबी कमांडेंट की अगुवाई में पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम गठित की गई। टीम ने जंगल की घेराबंदी की तो गिरोह के लोगों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इस पर सुरक्षा बलों ने भी मोर्चा लेकर जवाबी फायरिंग की।
उन्होंने जानकारी दी कि सुरक्षा बलों को भारी पड़ता देख गिरोह के लोग घने जंगलों में भाग गए। सुरक्षा बल जंगल का चप्पा-चप्पा छान रहे हैं। इस दौरान कई हथियार, गोलियां और विस्फोटक मिले हैं। इस अभियान में गुमला जिले के घाघरा, गुमला और बिशुनपुर थाना क्षेत्रों की पुलिस भी शामिल है।
रामदेव झांगुर गुट ने गुमला जिले के जंगलवर्ती इलाकों में आतंक कायम कर रखा है। यह गिरोह ठेकेदारों, व्यवसायियों और आम लोगों से हथियारों के बल पर रंगदारी वसूलता है। बताया जा रहा है कि रविवार रात से जारी मुठभेड़ में रामदेव झांगुर खुद गिरोह की अगुवाई कर रहा था।
दो दिन पहले इस गिरोह के एक प्रमुख सदस्य संतु उरांव को बिशुनपुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बिशुनपुर, चैनपुर व घाघरा थाना क्षेत्र में रामदेव झांगुर 2002 से आतंक का पर्याय बना हुआ है। इन तीनों थानों में इसके खिलाफ 50 से अधिक मामले दर्ज हैं। पिछले दो दशकों में पुलिस ने कई बार रामदेव के ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया है, लेकिन अब तक वह पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story