भारत

चेन स्नैचर्स और पुलिस के बीच मुठभेड़, दो बदमाश गिरफ्तार

jantaserishta.com
18 Oct 2022 9:37 AM IST
चेन स्नैचर्स और पुलिस के बीच मुठभेड़, दो बदमाश गिरफ्तार
x
अलग-अलग थानों में 20 मुकदमे दर्ज हैं।
गाजियाबाद (आईएएनएस)| गाजियाबाद के थाना सिहानीगेट पुलिस और बदमाशों के बीच बीती देर रात मुठभेड़ हुई। पुलिस मुठभेड़ के दौरान 2 शातिर अन्तर्राज्य चेन स्नैचर गिरफ्तार हुए। पुलिस ने उनके कब्जे से 2 अवैध तमंचा 315 बोर, 5 खोखा कारतूस व 4 जिंदा कारतूस व 3 पीली धातु की चेन, 58000 रुपए नगद, एक उस्तरा, फर्जी नम्बर प्लेट लगी बाइक बरामद की है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना सिहानीगेट पुलिस टीम डीपीएस कट मेरठ रोड पर चैंकिग कर रही थी। तभी पुलिस को बाइक सवार दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने उनको रुकने का इशारा किया, लेकिन वो भागने लगे और पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी करवाई में फायर किया, जिसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए। पकड़े गए बदमाश सुशील उर्फ मानव और दूसरा श्रीराम उर्फ सुरेन्द्र उर्फ जयपाल शातिर चेन स्नेचर हैं। ये बदमाश पूर्व में भी चोरी, लूट, डकैती जैसे संगीन घटनाएं कर जेल जा चुके हैं। पुलिस ने बताया है की सुशील पर 11 मुकदमे और जयपाल पर अलग-अलग थानों में 20 मुकदमे दर्ज हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story