भारत

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, चार गिरफ्तार

jantaserishta.com
17 Feb 2025 1:00 PM IST
पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, चार गिरफ्तार
x
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच सोमवार सुबह मुठभेड़ हुई है, जिसमें एक बदमाश पुलिस की गोली से घायल हुआ है, जबकि तीन बदमाशों को भागने के दौरान गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, 17 फरवरी को थाना बिसरख पुलिस ने रोजा गोल चक्कर पर चेकिंग के दौरान एक सफेद रंग की कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने कार की गति बढ़ा दी और याकूबपुर मार्ग की ओर भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया और बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया, जिसकी पहचान समीर पुत्र रियासत, निवासी हापुड़ के रूप में हुई है।
समीर के खिलाफ पहले से 10 मामले दर्ज हैं और वह हापुड़ जिले के थाना सिम्भावली का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस के मुताबिक, घायल बदमाश के अन्य साथी मौके से फरार हो गए, जिन्हें पुलिस ने बाद में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान फहीम (गाजियाबाद), इस्माइल (मेरठ) और वाहिद (मेरठ) के रूप में हुई है। इनसे पूछताछ में जानकारी मिली कि इस गिरोह ने 8-9 फरवरी की रात बिसरख थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति से लिफ्ट लेकर उससे नकदी और एटीएम कार्ड छीन लिया था, जिसका बाद में दुरुपयोग किया गया था। यह गिरोह ऐसी घटनाओं में लिप्त रहता है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न आपराधिक मामलों में शामिल होने की जानकारी सामने आई है। इन पर हत्या, लूट, चोरी, गैंगस्टर एक्ट जैसी धाराओं में कई मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने इनसे घटना में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट डिजायर कार, एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने जब इस गिरोह के अपराधी के इतिहास को खंगालना शुरू किया, तो पता चला कि इसमें शामिल सभी आरोपियों पर अलग-अलग स्थान पर कई मामले दर्ज हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story