भारत
'पुणे-दौंड के बीच शुरू हो ईएमयू लोकल सेवा', रेल मंत्री से सुप्रिया सुले की मांग
jantaserishta.com
16 Jun 2025 12:45 PM IST

x
मुंबई: एनसीपी-शरद पवार गुट की सांसद सुप्रिया सुले ने पुणे और दौंड के बीच लोकल ईएमयू ट्रेन शुरू करने की मांग की है। दौंड-पुणे के बीच चलने वाली शटल डीईएमयू में आग लगने की घटना के बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अपनी बात कही।
सुप्रिया सुले ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "पुणे और दौंड के बीच सैकड़ों यात्री नियमित रूप से यात्रा करते हैं, लेकिन इन यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन दोनों स्टेशनों के बीच चलने वाली 'डेमू और मेमू' की यात्रा अक्सर देरी से होती है। इस वजह से यात्रियों को पुणे में अपने कार्यस्थल पर पहुंचने में बहुत देर हो जाती है। हाल के दिनों में ये चीजें लगातार हो रही हैं, जिसके कारण कई लोगों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा है।"
अपनी पोस्ट में सांसद ने लिखा, "यात्रियों के लिए यात्रा को अधिक सुविधाजनक और समयबद्ध बनाने के लिए लोनावला-पुणे ईएमयू लोकल सेवा की तरह दौंड-पुणे के बीच एक उपनगरीय ईएमयू लोकल सेवा शुरू करना जरूरी है। पिछले कई सालों से नियमित यात्रियों की ये मांग है और रेलवे विभाग को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। इसे ध्यान में रखते हुए मैं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से अनुरोध करती हूं कि वो दोनों स्टेशनों के बीच उपनगरीय ईएमयू लोकल सेवा शुरू करने के लिए निर्देश दें।"
बता दें कि सोमवार सुबह पुणे और दौंड के बीच चलने वाली एक ट्रेन में आग लगने की सूचना मिली थी। ट्रेन दौंड से पुणे की तरफ जा रही थी और इसी दौरान एक कोच में अचानक आग लग गई। इससे बोगी में अफरातफरी मच गई थी। आग ने जल्द ही कोच के एक अन्य हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत एक्शन लिया और आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





