भारत

रोजगार मेला: बिलासपुर में 250 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, सरकारी नौकरी पाकर भावुक हुए युवा

jantaserishta.com
23 May 2026 4:55 PM IST
रोजगार मेला: बिलासपुर में 250 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, सरकारी नौकरी पाकर भावुक हुए युवा
x
बिलासपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित 19वें रोजगार मेले का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस दौरान विभिन्न राज्यों के 47 केंद्रों पर आयोजित कार्यक्रम में चयनित अभ्यर्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रोजगार मेले में 250 उम्मीदवारों को अलग-अलग विभागों में नौकरियां मिलीं।
बिलासपुर में रोजगार मेले में शामिल युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना और इसे प्रेरणादायक बताया। नियुक्ति पत्र पाने वाले युवाओं ने कहा कि सरकारी नौकरी मिलने से उनका भविष्य सुरक्षित हुआ है और परिवार में खुशी का माहौल है। युवाओं ने बताया कि लंबे समय की मेहनत और तैयारी के बाद उन्हें सफलता मिली है, जिससे उनके माता-पिता और परिजनों का सपना पूरा हुआ है।
कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों ने कहा कि रोजगार मेला देश के युवाओं के लिए नए अवसर लेकर आया है और इससे युवाओं को रोजगार मिलने का रास्ता खुला है। अभ्यर्थियों ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताते हुए कहा कि यह अवसर उनके जीवन में नया आत्मविश्वास और सम्मान लेकर आया है।
रोजगार मेले के तहत सहायक लोको पायलट के लिए नियुक्ति पत्र पाने वाले एक युवा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि मुझे मेरा नियुक्ति पत्र मिल गया है और मैं बहुत खुश हूं। यह मेरे लिए खुशी का पल है और मेरे माता-पिता ने भी इस सफलता के लिए बहुत संघर्ष किया है। पीएम का संबोधन प्रेरणादायक रहा है। मैं प्रधानमंत्री मोदी और रेल मंत्री का भी आभार व्‍यक्‍त करता हूं।
सहायक लोको पायलट पद के लिए चयनित झारखंड निवासी एक युवक ने कहा कि बचपन से ही मेरा सपना था कि मैं लोको पायलट बनूं और आज आखिरकार मेरा सपना सच हो गया है। आज सरकारी नौकरी में चयन के साथ ही मेरी मेहनत का परिणाम मिल गया। नियुक्ति पत्र मिलने की खुशी शब्‍दों में नहीं व्‍यक्‍त कर पा रहा हूं।
यूपी के अमेठी के मूल निवासी विशाल यादव ने कहा कि नियुक्ति पत्र मिलने के बाद बहुत खुशी हुई। रोजगार मेले के माध्‍यम से नियुक्ति पत्र प्राप्‍त हुआ। सरकारी नौकरी मिलने के बाद पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।
बिहार के लाभार्थी पंकज कुमार ने आईएएनएस को बताया कि आज के दौर में सरकारी नौकरी मिलना बहुत मुश्किल है, मैं बहुत खुश हूं कि मुझे नियुक्ति पत्र मिला। नौकरी मिलने के बाद परिवार के साथ पूरे समाज का गौरव बढ़ा है। इससे भी ज्यादा गर्व की बात है कि पीएम मोदी द्वारा नियुक्ति पत्र दिया गया।
मध्‍य प्रदेश के रहने वाले अमन ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री को धन्‍यवाद देना चाहूंगा कि उन्‍होंने युवाओं के बारे में सोचा। युवाओं की मेहनत का परिणाम है कि हम सभी का सरकारी नौकरी के लिए चयन हुआ।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story