
x
उदयपुर। उदयपुर राज्य सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने का हवाला देकर छात्रसंघ चुनाव पर भले ही रोक लगा दी हो, लेकिन ओल्ड पेंशन स्कीम में विसंगति को दूर करने की मांग को लेकर धरने पर बैठे शिक्षकों, कर्मचारियों के कारण सुखाड़िया विश्वविद्यालय के सारे काम प्रभावित हो गए हैं। कर्मचारी व शिक्षक लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। जिससे विश्वविद्यालय के कई काम ठप हो गए हैं। विद्यार्थी अपने काम के लिए चक्कर लगाते नजर आ रहे हैं। सुखाड़िया विश्वविद्यालय में करीब 10 हजार से अधिक विद्यार्थी है। यहां प्रवेश लेने के लिए आने वाले विद्यार्थी निराश होकर लौट रहे हैं। यही नहीं राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लेकर तैयार सिलेबस भी मूर्त रूप लेने से अटका हुआ है। इसकी प्रमुख वजह कर्मचारियों का हड़ताल पर जाना माना जा रहा है। ऐसे में संघटक कॉलेजों के सामने दिक्कत आ रही है। इस परेशानी के चलते कॉलेज प्रशासन यूनिवर्सिटी से मार्गदर्शन भी मांग रहे हैं।
पुरानी पेंशन योजना की विसंगतियों को दूर करने को लेकर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई है। ऐसे में विश्वविद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी धरने पर हैं। इस वजह से विश्वविद्यालय से संबंधित सभी काम प्रभावित हो गए हैं। इसके अलावा विद्याथार्थी भी प्रवेश सहित अन्य कार्य के लिए चक्कर लगाने को मजबूर हैं। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की ओल्ड पेंशन संयुक्त संघर्ष समिति के निर्णयानुसार विश्वविद्यालय के कर्मचारियों द्वारा विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा। इधर, कर्मचारियों ने क्रमिक अनशन भी शुरू कर दिया है। पांच कर्मचारी डॉ सांवल सिंह मीणा, डॉ पीबी सिंह, डॉ एसएस लखावत, भविंद्र तिवारी, जसवंत माली दोपहर 12 बजे से 26 अगस्त दोपहर 12 बजे तक क्रमिक अनशन पर बैठे हैं। अन्य कर्मचारियों ने दोपहर 12 से 1:30 बजे तक विश्वविद्यालय मुख्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। उन्होंने ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने में रही विसंगतियों को दूर करने की भी मांग की गई। ओल्ड पेंशन संयुक्त संघर्ष समिति संयोजक गीतेश जैन ने बताया कि विश्वविद्यालय कर्मचारी का क्रमिक अनशन प्रतिदिन पांच कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा।
Tagsराजस्थान न्यूज हिंदीराजस्थान न्यूजराजस्थान की खबरराजस्थान लेटेस्ट न्यूजराजस्थान क्राइमराजस्थान न्यूज अपडेटराजस्थान हिंदी न्यूज टुडेराजस्थान हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज राजस्थानराजस्थान हिंदी खबरराजस्थान समाचार लाइवRajasthan News HindiRajasthan NewsRajasthan Ki KhabarRajasthan Latest NewsRajasthan CrimeRajasthan News UpdateRajasthan Hindi News TodayRajasthan HindiNews Hindi News RajasthanRajasthan Hindi KhabarRajasthan News Liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news

Shantanu Roy
Next Story